- वाहन छोड़कर आरोपी चालक फरार भोपाल(ईएमएस)। शहर के पिपलानी थाना इलाके में बीती देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे एक युवक को ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल युवक को परिवार वालो ने उपचार के लिये अस्पताल पहुचांया जहॉ शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर रिक्शा को जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार क्वार्टर बी सेक्टर पिपलानी के रहने वाले हटे सिंह जादव (48) पिता काशीनाथ जादव एक ठेकेदार के साथ साइट सुपरवाइजर का काम करते थे। शुक्रवार देर रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार से आये ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार वालो ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौपं दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार वालो ने बताया की हादसे के समय आरोपी ई-रिक्शा चालक की मॉ सवार थी। बेटा उन्हें छोड़कर फरार हो गया, मां ने परिवार वालो को बताया था कि रिक्शा में ब्रेक कम आ रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में आगे की जांच कर रही है। जुनेद / 9 मई