राज्य
09-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में ऑटो में बैठे युवक को चालक और उसके साथी ने मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर चाकू मारकर घायल कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ऑटो नंबर के आधार पर आरोपियो की पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है। थाना पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय सूरज साहू ने अपनी शिकायत में बताया की वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। 8-9 मई की रात को वह हबीबीया स्कूल के पास से ऑटो में बैठा था। रास्ते में चालक से उसका किराए को लेकर विवाद होने लगा। उस समय चालक के कुछ साथी भी ऑटो में पहले से सवार थे। विवाद बढ़ने पर चालक और उसके साथियो ने सूरज साहू से मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू का एक वार युवक के पैर में लगने से उसे गंभीर चोटं आई है। थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आटो चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। जुनेद / 9 मई