क्षेत्रीय
नरसिंहपुर,(ईएमएस)।. नेशनल लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री विपिन कुमार लवानिया के द्वारा कुल 11 राजीनामा योग्य पारिवारिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। पीठासीन अधिकारी के विशेष प्रयासों से समझाईश पर 9 प्रकरणों में उभयपक्ष पुनः दांपत्य संबंधों की रक्षा करने व निर्वाहन करने के लिए वचनबद्ध हुए और राजीनामा सफल रहा। पति-पत्नी के रूप एक-दूसरे को फूलमाला पहनाकर व पौधे लेकर खुशी-खुशी अपने घर रवाना हुए। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 09 मई 2026