क्षेत्रीय
09-May-2026


नरसिंहपुर,(ईएमएस)।. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में 13 मई को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने अधिकारियों को कार्य/ दायित्व सौंपने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं आवश्यक समन्वय के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश के मुताबिक कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, परिवहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन अधिकारी श्री रवि बरेलिया, हैलीपेड एवं सुरक्षा बेरीकेटिंग व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अरविंद किटहा, काष्ट व्यवस्था के लिए अनुविभागीय वन अधिकारी नरसिंहपुर, विभागीय प्रदर्शनी एवं ब्राडिंग के लिए महाप्रबंधक उद्योग श्री पंकज पटेल, प्रतिभाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा, डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र श्री मनीष चौकसे व सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्रीमती अंजना त्रिपाठी, पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री आरएस ठाकुर, सत्कार व्यवस्था के लिए जिला आबकारी अधिकारी श्री ब्रजेन्द्र कोरी, भोजन गुणवत्ता के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री सारिका दुबे, विद्युत व्यवस्था के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत श्री एनके श्रीवास्तव व विद्युत सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सुप्रिया गोहलानी, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा व सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, मंच एवं बैठक व्यवस्था के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री मणिन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री अभिषेक ठाकुर, सहायक खनिज अधिकारी श्रीमती दीपा वालेवार, ग्रीन रूम के लिए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र खोबरिया, लोकार्पण के लिए कार्यपालन यंत्री श्री अभिषेक ठाकुर, व्हीआईपी भोजन व्यवस्था एवं परिचय पत्र के लिए जिला खनिज अधिकारी श्री ओपी बघेल, शौचालय, फायर बिग्रेड, पेयजल एवं सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था के लिए परियोजना अधिकारी डूडा श्री नीलम चौहान, सहायक निरीक्षक डूडा श्री नीलेश मेहरा व सीएमओ करेली श्री श्रीकांत पाटर, मीडिया प्रबंधन के लिए जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री केके मेरावी व सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री बृजकिशोर बादल, कन्या पूजन एवं अन्य पूजन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राधेश्याम बघेल, फूल माला व्यवस्था के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी श्री दिनेश कोतू, मंच संचालन के लिए प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक शाला मुराछ श्रीमती विभा दुबे व श्रीमती सुभावना पांडे, हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने के लिए डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र श्री मनीष चौकसे, हितलाभ वितरण के लिए उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती अंजना त्रिपाठी व खनिज निरीक्षक श्रीमती अनुपमा सिंह बघेल और संचार व्यवस्था के लिए डीआईओ एनआईसी श्री विकास तिवारी व जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सुश्री कृपा सिंह को दायित्व सौंपे गए हैं। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 09 मई 2026