ग्वालियर ( ईएमएस ) | स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। हम अपने घर के आस पास को साफ रखकर वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं एवं बीमारियों से बच सकते हैं। कचरा सही स्थान पर डालें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। मिलकर हम स्वच्छ, सुंदर शहर बना सकते हैं। उक्ताश्य के अशोक शर्मा साडा अध्यक्ष ने नगर निगम ग्वालियर आयोजित देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा करते हुए व्यक्त किया कि जैसे हम अपने घर को साफ सुथरा स्वच्छ रखने हैं इस तरह अपने गली मोहल्ले को स्वच्छ रखें एवं कचरा दूर टू डोर गाड़ी में ही डालें। नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न वार्डों मंे किया जा रहा है। जिसके तहत आज बाल भवन के पास आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान वार्ड 30 के जनप्रतिनिधि अनिल त्रिपाठी, बीआईएमआर हॉस्पिटल से डॉक्टर सौरव, सुनील शर्मा, श्रीमती सीमा समाधिया सामाजिक कार्यकर्ता, सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने यह संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगें। वार्ड 30 के जनप्रतिनिधि श्री अनिल त्रिपाठी द्वारा मंच से सभी नागरिकों को सचेत किया गया कि सभी अपने घरों में कम से कम दो डस्टबिन का उपयोग करें जिसमें सुख एवं गीला कचरा अलग-अलग संकरण कर कचरे की गाड़ी में ही डालें। डॉक्टर श्री सौरव ने स्वच्छता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें जिससे आप और आपका परिवार स्वस्थ रहेगा और यह प्रेरणा अपने आसपास के लोगों को भी दें इसके साथ ही बताया गया कि कचरा एवं गंदगी से डेंगू मलेरिया टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारियां उत्पन्न होती हैं इसलिए कचरे को खुले में ना फेक और ना ही किसी कोफेंकने दे। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सीमा दिया द्वारा लोगों को बताया गया कि हमें सिंगल उसे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह खतरनाक एवं पशुओं के लिए जानलेवा होती है। श्री सुनील शर्मा द्वारा मंच के माध्यम से लोगों को बताया गया कि जब तक हम और आप यह तय नहीं करेंगे कि हमें कचरा कहां फेंकना है और कहां नहीं? स्वच्छता में हम सब का सहयोग होगा जब भी ग्वालियर स्वच्छ होगा। स्वच्छता संवाद के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अनेक नागरिकों महिलाओं एवं बुजुर्ग बच्चों ने भी स्वच्छता के लिए उनके मन में आ रहे सवालों को पूछा और अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।