निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी भोपाल(ईएमएस)। मिसरोद थाना इलाके में नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जॉच के दौरान पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पिता को संबोधित करते हुए लिखा है, कि मैं जा रहा हूं, अब कभी नहीं लौटूंगा, पत्नि की शादी करा देना। पुलिस का कहना है की सुसाइड नोट से खुदकुशी के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी जॉच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मिसरोद स्टेशन प्रबंधक ने थाना पुलिस को शुक्रवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे इलाके में स्थित रेलवे स्टेशन से बाग सेवनियां के बीच रेलवे ट्रेक पर किसी व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़े होन की सूचना दी थी। खबर मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस टीम ने घटनास्थल की छानबीन के बाद आगे उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरु किये। पुलिस के मुताबिक म-तक के परिजन भी उसकी खोजबीन करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराने मिसरोद थाने पहुंचे और मृतक का फोटो दिखाया। फोटो के आधार पर मृतक की पहचान मानसरोवर नगर जाटखेड़ी में रहने वाले भूपत लाल जाटव (37) के रूप में हुई। परिवार वालो ने बताया की मृतक भूपत लाल विवाहित था, और नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था। उसकी ड्यूटी वार्ड क्रमांक-53 में चल रही थी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा कि पापा, मैं जा रहा हूं। मेरी तलाश मत करना मैं अब नहीं लौटूंगा। विनीता की शादी लक्ष्मीनारायण से करा देना। लक्ष्मीनारायण को बहुत सारा प्यार। पुलिस का कहना है, कि सुसाइड नोट से आत्महत्या का कारण तो साफ नहीं हो सका है, लेकिन इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है, कि सुसाइड नोट में लिखा लक्ष्मीनारायण कौन है, और मृतक ने विनीता और लक्ष्मी नारायण की शादी कराने की बात क्यों लिखी है। जॉच टीम के अनुसार मृतक के परिवार वालो के शोकाकुल होने के कारण उनके बयान दर्ज किये जा सके हैं। परिवार वालो के डिटेल बयान दर्ज होने के बाद ही कई बिंदुओ की जानकारी साफ हो सकेगी। जॉच और परिजनो के बयानो के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की दिशा तय की जायेगी। जुनेद / 10 मई