क्षेत्रीय
10-May-2026
...


निर्माणाधीन प्लाट पर खड़े कॉलम और पानी की टंभी भी तोड़ दी थी आरोपियो ने - 20 लाख का माल बरामद भोपाल(ईएमएस)। रातीबड थाना पुलिस ने निर्माणाधीन प्लाट पर तोड़फोड़ कर प्लाट पर पड़ी रेत, गिट्टी, लोहा चोरी करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया माल और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राली सहित 20 लाख का माल जप्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 5 मई को फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था की उसने पंचशील नगर, भोपाल में रहने वाले श्याम लाल अग्रवाल एक प्लॉट ग्राम रातीबड में खरीदा था। इस प्लॉट पर मेरे उसके द्वारा मकान निर्माण कार्य कराने के लिये कालम डाल कर छत डालने की तैयार की जा रही थी। 2 मई की दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने पति के साथ प्लाट पर गयी तो देखा कि प्लाट पर खडे किये गये सभी कॉलम टूटे हुए थे। इतना ही नहीं प्लाट पर पड़ी एक ट्रक रेत, एक ट्रक गिट्टी और लोहे की सेन्टिंग प्लाट पर नही थी। अज्ञात आरोपियो ने प्लाट पर काम के लिये रखी 5 हजार लीटर की पानी की टंकी को भी तोड़कर फेंक दिया था। थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की। - दर्जनो सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिला सुराग आरोपीयो का सुराग जुटाने के लिये गठित टीम ने घटनास्थल पर आने-जाने वाले रास्तो पर और गलियो मे लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले। तकनीकी सुराग हाथ लगने पर टीम ने बाद में मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपीयो की पहचान सलाउद्दीन खॉन, देसराज अहिरवार, योगेन्द्र शर्मा उर्फ पिन्टु के रूप मे की। इसके बाद तीनो आरोपियो को घेराबंदी कर दबोचा गया। पूछताछ करने पर तीनों आरोपियो ने मिलकर फरियादिया के प्लाट पर पड़ी निर्माण सामग्री चोरी करने के साथ ही प्लाट पर खड़े कॉलम और पानी की टंकी को तोड़ने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने चोरी गया माल सहित घटना में प्रयोग की गई ट्रैक्टर-ट्राली को भी जप्त कर लिया है। जुनेद / 10 मई