क्षेत्रीय
सारण, (ईएमएस)। बिहार पुलिस ने फरार वांछित अपराधकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती एवं आर्म्स एक्ट मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सारण जिला पुलिस की मुफस्सिल थाना पुलिस टीम ने छापेमारी कर मुफस्सिल थाना कांड संख्या-121/18 के नामजद अभियुक्त मृत्युंजय कुमार और शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। संतोष झा- १० मई/२०२६/ईएमएस