राज्य
इन्दौर (ईएमएस) संजय कासलीवाल मेमोरियल ओपन ईनामी ब्लिट्ज शतरंज स्पर्धा का आयोजन आगामी 14 मई को ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह एक दिवसीय स्पर्धा महावीर बाल संस्कार केन्द्र द्वारा संचालित संजय अजीत कासलीवाल मेमोरियल चेस एकेडमी 52 कंचन बाग पर शाम 5.30 बजे से आयोजित की जाएगी। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल फतेहचंदानी व सचिव शैलेंद्र पाबले ने जानकारी देते बताया कि यह स्पर्धा दो वर्गों में अंडर 10 व अंडर 15 वर्ग में होगी। आनंद पुरोहित/ 10 मई 2026