नगर निगम सीमा अंतर्गत 02 लाख से अधिक मकानों का सूचीकरण कार्य पूर्ण भोपाल(ईएमएस)। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य तीव्र गति से जारी है। प्रगणकों/पर्यवेक्षकों ने जनगणना ब्लाक क्षेत्रों में 02 लाख से अधिक मकानों के सूचीकरण संबंधी जानकारी ऑनलाईन एप्प के माध्यम से एकत्र करने का कार्य पूर्ण कर लिया। जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में जनगणना मकानों की सूचीकरण का कार्य के अंतर्गत प्रगणकों/सुपरवाइजरों द्वारा अपने आवंटित क्षेत्रों में मेहनत, लगन और समर्पण के साथ तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। रविवार तक जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण के तहत लगभग 02 लाख से अधिक मकानों के सूचीकरण संबंधी कार्य पूर्ण किया गया। विदित हो कि नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती संस्कृति जैन द्वारा जहां एक ओर व्यवहारिक तौर पर प्रगणकों/सुपरवाईजर्स को आने वाली कठिनाईयों के संबंध में समाधान कारक दिशा-निर्देश दिए गए वही मकान सूचीकरण का कार्य तीव्र गति से करने हेतु भी निर्देशित किया गया। निगम आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी के निर्देशों के परिपालन में जनगणना कार्य से संलग्न प्रगणकों/पर्यवेक्षकों द्वारा मकान सूचीकरण कार्य को तीव्र गति से किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा जनगणना संबंधी कार्य से संलग्न प्रगणकों/सुपरवाईजरों का उत्साहवर्धन भी किया जा रहा है और मेहनत, लगन, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने वाले प्रगणकों/सुपरवाईजरों का सम्मानित भी किया जा रहा है। हरि प्रसाद पाल / 10 मई, 2026