ग्वालियर ( ईएमएस ) । आज 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में इंद्रगंज चौराहा पर सैकडों महिला एवं पुरूष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम जी के चल समारोह का पुष्पवर्षा कर स्वागत पर किया। विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम समेत रथ में सवार सभी गणमान्यों का आर्शीवाद लिया। विधायक डाॅ. सिकरवार द्वारा चल समारोह में शामिल विप्र बंधुओं का पुष्पहार पहनाकर कर सम्मान किया गया। चल समारोह का गाजे-बाजे के साथ पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया और शीतल पेयजल, शाॅफ्ट ड्रिंक एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके साथ जय परशुराम के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, म.प्र. चेम्बर ऑफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष डाॅ. राकेश अग्रवाल, एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप यादव, पार्षद अंकित कठठल, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, बेताल सिंह, नरेन्द्र राजावत, के.के. शर्मा, हिमांशु कीकन, राजेन्द्र परिहार, आदित्य सिंह सिकरवार, शाहरूख पठान आदि मौजूद रहे।