क्षेत्रीय
10-May-2026


लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को सशक्त और सबल बनाने का कार्य किया जा रहा है मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ भूमिपूजन कार्यक्रम नरसिंहपुर (ईएमएस)! प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों के विकास एवं उत्थान की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि जमीनी स्तर पर विकास के कार्य होते रहना चाहिए। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। साथ ही किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य देने का कार्य कर रही है। सरकार ने गांव में बिजली जैसी समस्याओं को दूर किया है और गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कर आवागमन को सुगम बनाने का काम किया है। मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में रविवार को विकासखंड चांवरपाठा के ग्राम ढिगसरा में भूमिपूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंत्री सिंह व अन्य अतिथियों ने प्राथमिक शाला परिसर में खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भैयालाल पटेल, हरगोविंद सिंह पटेल, धनंजय पटेल, अभिलाष मिश्रा, योगेन्द्र पटेल, विजय सिंह पटेल, ठा. राजीव सिंह, शिवदयाल खेरोनिया, मती सरोज पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिटिया की शादी करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं से उन्हें सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना की राशि प्रत्येक माह लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लाड़ली बहना योजना की मिलने वाली राशि को और बढ़ाया जाएगा। लखपति दीदी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को कौशल और वित्तीय सहायता आत्मनिर्भर बनाने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम ढिगसरा में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत 200 आवासों का निर्माण किया जा चुका है। सरकार किसानों को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश अब विकसित मध्यप्रदेश बनने जा रहा है। मंत्री सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए स्कूल भवनों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश और नि:शुल्क साईकिलों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने इस भवन का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सिंह ने प्राथमिक शाला ढिगसरा में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 5 लाख रुपये व देवी मंदिर में चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख रुपये और ग्राम भरखेड़ा में प्राथमिक शाला सहित बाउंड्रीबॉल निर्माण कराने की घोषणाएं की। ईएमएस/मोहने/ 10 मई 2026