ब्रिस्टल (ईएमएस)। इग्लैंड की रहने वाली एक युवती अपनी असाधारण लंबाई को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई है। ब्रिस्टल शहर में रहने वाली 26 वर्षीय अमीरा की सोच भी अनोखी है। 6 फीट 7 इंच लंबी अमीरा का कहना है कि कभी उनकी यही लंबाई उनके लिए परेशानी का कारण थी, लेकिन अब उन्होंने इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत और पहचान बना लिया है। हाल ही में अमीरा ने अपनी निजी जिंदगी और डेटिंग पसंद को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने से छोटे कद वाले लड़कों को डेट करना पसंद है। उनकी यह पसंद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अमीरा का कहना है कि जब वह छोटे कद वाले लड़कों के साथ होती हैं तो उन्हें खुद को और ज्यादा लंबा, आत्मविश्वासी और शक्तिशाली महसूस होता है। उनके अनुसार लंबे कद के पुरुषों के साथ रहने पर उन्हें सामान्य महसूस होता है, जबकि छोटे कद के साथी उन्हें अलग और खास एहसास कराते हैं। उन्होंने कहा कि रिश्तों में अक्सर लोगों का ध्यान हाइट पर चला जाता है और आमतौर पर लड़कियां लंबे लड़कों को पसंद करती हैं, लेकिन उनका नजरिया इससे बिल्कुल अलग है। अमीरा मानती हैं कि प्यार का संबंध इंसान के दिल और व्यवहार से होता है, न कि उसकी लंबाई से। उनकी यह सोच अब सोशल मीडिया पर कई लोगों को प्रभावित कर रही है और लोग उनकी खुले विचारों वाली सोच की सराहना कर रहे हैं। अमीरा ने बताया कि बचपन में उनकी लंबाई उनके लिए काफी मुश्किलें लेकर आई थी। स्कूल के दिनों में बच्चे उन्हें अलग-अलग नामों से चिढ़ाते थे। कई लोग उन्हें “जिराफ” और “लंबा टॉवर” कहकर बुलाते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी प्रभावित हुआ। उस समय उन्हें अपनी लंबाई को लेकर शर्मिंदगी महसूस होती थी और वह खुद को दूसरों से अलग समझती थीं। हालांकि समय के साथ उन्होंने अपनी सोच बदली और अपनी इसी खासियत को अपनी ताकत बना लिया। अब अमीरा अपनी लंबाई की वजह से सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बना चुकी हैं। वह विभिन्न ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं और हाइट से जुड़े उत्पादों का प्रचार भी करती हैं। इसके अलावा वह अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और निजी अनुभव साझा करती रहती हैं। उनकी अलग पर्सनालिटी और अनोखी डेटिंग स्टोरीज लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। अमीरा का कहना है कि हर इंसान को अपनी खासियत को अपनाना चाहिए, क्योंकि वही चीज उसे दूसरों से अलग बनाती है। सुदामा/ईएमएस 11 मई 2026