क्षेत्रीय
11-May-2026
...


- सेवा ललक की कोई सीमा नहीं होती : डॉ. राजकुमार अग्रवाल - डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न कोरबा (ईएमएस) लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट 3233सी में अपनी एतिहासिक सेवा समृद्धता से एक नया इतिहास सरंचित कर दिया। डिस्ट्रिक्ट में किसी लायन सदस्य को पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी बनने का सुखद अवसर कोरबा से प्राप्त हुआ है। कोरबा अंचल में द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में 500 से अधिक लायन दिग्गजों एवं सदस्यों की उपस्थिति में डिस्ट्रिक्ट के पीडिजी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्लबों, लायन पदाधिकारियों के सम्मान समारोह के साथ इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-द्वितीय के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के साथ संपन्न हुआ। - इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के चुनाव में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल हुए विजयी अधिवेशन के दूसरे दिन इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के चुनाव का परिणाम पहले घोषित किया गया, जिसमें अंचल के लब्धख्याति, प्रतीष्ठित व्यवसायी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने 23 मतों से एतिहासिक जीत दर्ज की। आगामी इंदौर में होने वाली मल्टीपल कांफ्रेंस में लायन डॉ. अग्रवाल अपना पक्ष रखेंगे और वहां इंटरनेशनल डायरेक्टर घोषित किये जाएंगे। उक्त मल्टीपल कांफ्रेंस में 05 डिस्ट्रिक्ट से चुनकर आए इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी भी भाग लेंगे, लेकिन लायन श्री अग्रवाल के इंटरनेशनल डायरेक्टर चुने जाने की संभावना प्रबल है। लायन डॉ. श्री अग्रवाल ने पीडिजी लायन बसंत मिश्रा को हरा कर विजयश्री हासिल की। - हुआ भव्य स्वागत इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयश्री हासिल करने के बाद पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के कर्मचारी सहित शुभचिंतकों की बधाई देने हेतु तांता लगा रहा। उन्होंने इस जीत में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने हेतु सबका आभार व्यक्त किया। लायन राजकुमार अग्रवाल ने आभार जताते हुए मंच से कहा कि डिस्ट्रिक्ट को नई ऊंचाईयों तक ले जाने टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इंदौर में आयोजित मल्टीपल की बैठक में डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दमदारी के साथ पक्ष रखा जाएगा, ताकि इंटरनेशनल डायरेक्टर संचालक मंडल में डिस्ट्रिक्ट 3233सी का प्रतिनिधित्व बढ़ सके। - डि.3233सी से पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी चुने गए लायन श्री अग्रवाल लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट 3233सी में एक इतिहास बना दिया। डिस्ट्रिक्ट में किसी लायन सदस्य को पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। 11 मई / मित्तल