क्षेत्रीय
11-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार चलाएं जा रहे अभियान में कल एक मनचला उस वक्त पुलिस गिरफ्त में आ गया जब उसने अभियान के तहत सिविल में पैदल जा रही महिला आरक्षक से ही छेड़छाड़ शुरू करते उसे अपने साथ चलने के लिए प्रपोज किया। पुलिस ने यह अपर विजय नगर इलाके में चलाया और जिसमें रात 12 बजे से लेकर 1 बजे तक दो महिला पुलिसकर्मियों को मेघदूत गार्डन के बाहर सिविल ड्रेस में घूमने के लिए भेजा और उनको कवर करती थाना पुलिस टीम उनकी आसपास ही चल रही थी। तभी एक एक्टिवा सवार युवक महिला आरक्षकों के पास आया और बोला- सिंगल हो क्या, साथ चलोगी? और अपनी एक्टिवा से उनके आसपास चक्कर लगाने लगा। इसके बाद महिला आकर्षक के इशारे पर साथ चल रही पुलिस टीम ने उसे धर लिया। एसीपी पराग सैनी के अनुसार महिला अपराध रोकथाम और मनचलों के खिलाफ चलाया इस स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कार सवार एक टीम लेडी कॉन्स्टेबल के आसपास मौजूद थी। वहीं कैमरे के जरिए पूरी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आरोपी की हरकत सामने आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सर्वेश साहू उम्र सत्ताइस साल बताया वह मूलतः सागर का रहने वाला है और इंदौर की एक आईटी कंपनी में काम करता है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह आदतन महिलाओं से छेड़छाड़ करता रहता है और इस दौरान वह अक्सर अकेली महिलाओं को देखकर उनसे ही छेड़छाड़ करता था। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 11 मई 2026