क्षेत्रीय
11-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। मातृ दिवस के अवसर पर जबलपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था द्वारा ज्ञानदीप स्पर्श ब्लाइंड स्कूल में भावनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के अध्यक्ष मयूर सिंघवी ने दुनिया की सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए माँ को ‘जगत जननी’ बताया और उनके त्याग, प्रेम एवं पालन-पोषण के योगदान को नमन किया। इस दौरान नेत्रहीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मयूर सिंघवी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें देश का भविष्य और राष्ट्र निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि की प्रेरणा से स्थापित संस्था शिक्षा, चिकित्सा और पर्यावरण के क्षेत्र में बिना किसी संप्रदायवाद के लगातार सेवा कार्य कर रही है तथा जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और चिकित्सा में सहयोग करती है। कार्यक्रम में संस्था द्वारा नेत्रहीन बालिकाओं को उपहार वितरित कर मातृ दिवस की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर पूर्व महापौर सुशीला सिंह, पूर्व पार्षद शेरू पाल, कोमल जैन सहित निर्मल चोपड़ा, एच.एल. वर्मा और संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे । - 11 मई 2026/ 01.18