क्षेत्रीय
11-May-2026
...


- ट्रेन की टक्कर से उछलीं गायें सड़क पर गिरीं, एक गाय मृत, एक युवक पर गिरी जबलपुर (ईएमएस)। शहर के गौरीघाट घाट रेलवे पुल पर रविवार देर रात रेलवे ट्रैक पर गायों का झुंड जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही ट्रेन की तेज आवाज और सायरन की तेज आवाज से बिदककर पुल से नीचे सड़क पर कूद पडा । इस घटना के समय पुल के नीचे एक युवक खड़ा था तभी इनमें से एक गाय सीधे उसके ऊपर गिरी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि घटना में तीन गायों की मौत हो गई, और अन्य गाय घायल हुई हैं। लोगों ने बताया कि घायल युवक फिलहाल इस स्थिति में नहीं है,कि वह कुछ बता पाए। गौरीघाट थाना पुलिस ने नगर निगम को सूचना देने के बाद की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई रविवार की देर रात एक ट्रेन जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह गौरीघाट स्टेशन से पहले सुखसागर के समीप पुल के पास पहुंची,तभी रेलवे ट्रैक पर घूम रही गायों का समूह ट्रेन की चपेट में आ गया। अचानक इंजन की आवाज और सायरन सुनकर गाएं पुल से सीधे नीचे सडक पर आ कूदी जिससे कई गाएं बुरी तरह घायल हुईं जिनमें से तीन की मौत हो गई । यही नहीं एक गाय पुल के नीचे लघुशंका कर रहे युवक पर गिरी, जिससे युवक को गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके से निकल रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची, और फिर डायल 108 की मदद से उसे मेडिकल कालेज भिजवाया गया। घटना के बाद नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा और घायल गायों को इलाज के लिए वेटरनरी कालेज ले गया, जबकि एक मृत गाय को तिलवारा घाट के पास ले जाया गया। बताया जा रहा कि घायल युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है, जिससे उसके नाम और पते की जानकारी अभी नहीं लग सकी है। - 11 मई 2026/ 02.55