राज्य
जबलपुर (ईएमएस)। माढ़ोताल थाना अतंर्गत ग्रीन सिटी में जहर का सेवन करने से एक युवक की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| उसने आत्महत्य क्यों और किन कारणों से की है यह अभी अज्ञात है| माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीन सिटी माढ़ोताल निवासी 28 वर्षीय अमित साहू को गत दिवस जहर का सेवन करने से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार दौरान शाम लगभग 7.30 बजे अमित साहू की मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 11 मई 2026/ 05.50