राज्य
11-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। मां लोरी सुनाती,कलेजे से लगाती मगर मां नहीं है, मां से बढ़कर इस दुनिया में कोई चीज कहां होती है, गई तू छोड़ कर जब से मेरे हक में दुआ कोई नहीं करता, मां ममता की खान है ऐसी उत्कृष्ट रचनाओं का काव्य पाठ नगर के साहित्यकारों द्वारा मातृदिवस पर आयोजित काव्य गोष्ठी में किया गया, अवसर था प्रसंग अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित स्मृति शेष श्रीमती चंद्रकला जारोलिया को समर्पित 511 वें आयोजन का जिसमें स्वागत उद्बोधन प्रसंग समूह के संस्थापक इंजीनियर विनोद नयन ने स्मृति शेष चंद्रकला जारोलिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शानदार प्रस्तुति दी,मुख्य अतिथि विजया ठाकुर रायपुर, सारस्वत अतिथि डॉ सरोज दुबे विधा रायपुर, अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव चातक सिवनी, विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद बाजपेई, डॉ मुकुल तिवारी, डॉ संध्या शुक्ल मृदुल मंडला,डॉ विजेन्द्र उपाध्याय रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रानू रूही की सरस्वती वंदना से हुआ| काव्य गोष्ठी में डॉ मकबूल अली कादरी, डॉ मुकुल तिवारी, इंदु सिंह कंचन, एडवोकेट तृप्ति त्रिवेदी, सुनीता परसाई, तरुणा खरे, गायत्री चौबे, राधिका सेन, निर्मला डोंगरे, मथुरा प्रसाद कोरी,मदन श्रीवास्तव, प्रीति नामदेव, डॉ सुनीता गुप्ता, प्रोफेसर शरद नारायण खरे, मिथलेश नायक, रत्ना ओझा, कीर्ति चौरसिया, रश्मि पांडे, कविता राय सहित 50 रचनाकारों ने काव्यपाठ किया, आयोजन का संयोजन एवं संचालन डॉ.विनीता पाण्डेय विनीत ने एवं आभार प्रदर्शन बसंत शर्मा ने किया। डॉ मकबूल अली कादरी एवं डॉ रानू रूही का विशेष सहयोग रहा। सुनील साहू / मोनिका / 11 मई 2026/ 05.55