राज्य
11-May-2026


निरीक्षण के दौरान जोनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं वंदेभारत कोचिंग डिपो के कार्य गुणवत्ता जाँची भोपाल (ईएमएस) । पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, भोपाल मण्डल निरीक्षण दौरे पर 11 मई 2026 को रानीकमलापति रेलवे स्टेशन,जोनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, वंदेभारत कोचिंग डिपो एवं निशातपुरा रेलवे स्टेशन और मण्डल के कन्ट्रोल ऑफिस का निरीक्षण किया । पश्चिम मध्य रेल के जीएम सिंह द्वारा डीआरएम एवं संबंधित अधिकारी के साथ निरीक्षण के दौरान रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यात्री विश्रामालय, एस्लेटर, स्टेशन कंट्रोल रूम (सीसीटीवी कक्ष) का निरीक्षण, साथ ही गहनता से प्रजंटेशन के माध्यम से रानी कमलापति स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। यात्री सुविधाओं में विस्तार एवं स्टेशन पर संरक्षा से सम्बंधित रेलवे नियमों को प्रमुखता से पालन सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निशातपुरा में 24.79 करोड़ की लागत से नवनिर्मित मल्टी डिसेपनरी जोनल रेलवे इंस्टिट्यूट के क्लासरूम, माडल रूम, आडोटोरियम ब्लाक का निरीक्षण कर जायजा किया और यह निर्देश दिए गए कि सभी शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। इस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में आगामी माह में रेलवे कर्मचारियों जैसे- लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, इंजीनिरिंग, वाणिज्य एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को प्रारंभिक एवं रिफ्रेसर कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। निर्माणाधीन कोचिंग डिपो में स्थित वन्दे भारत के एक्सप्रेस के रैक अनुरक्षण को पीपीटी के माध्यम जानकारी ली इस वन्देभारत डिपो को लगभग 114.58 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है जिसके फेज-1 का कार्य सितम्बर 2027 से पूर्व तैयार करने का लक्ष्य है जिसमे वन्दे भारत के लिए इंस्पेक्शन वे लाइन, वर्कशाप शेड, वाशिंग पिट लाइन, ट्रैक लाइन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सिंग्ननिंग एवं ओएचई कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक द्वारा नवनिर्मित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, अधोसरंचनात्मक निर्माण कार्य, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं संरक्षा की गुणवत्ता की जाँच का गहन निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से निशातपुरा स्टेशन पर गुड्स एवं यात्री लाईनों की विधिवत जानकारी ली। महाप्रबंधक ने नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। नियंत्रण कार्यालय को नवीनतम तकनीक, उन्नत संचार व्यवस्था, डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, समयपालन, सर्वर रूम, आपदा प्रबंधन कक्ष एवं रियल-टाइम ट्रेन संचालन निगरानी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इससे ट्रेन परिचालन, समयपालन, सुरक्षा एवं आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने भोपाल मंडल के अधोसंरचना विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, परियोजनाओं की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जीएम ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं रेल सेवाओं के आधुनिकीकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों पर विशेष फोकस किया। इस अवसर पर डीआरएम पंकज त्यागी, अपर मण्डल रेल प्रबंधक योगेन्द्र बघेल एवं अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय सहित एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। आशीष पाराशर/11 मई2026