भोपाल (ईएमएस) । मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया है कि इस दो दिवसीय प्रक्रिया में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता, रिसर्च कोऑर्डिनेटर तथा पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर पदों हेतु चयन किया जाएगा। साथ ही पूर्व में आयोजित साक्षात्कार के आधार पर जिला एवं संभागीय प्रवक्ताओं का भी चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाइनल इंटरव्यू प्रक्रिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग द्वारा नियुक्त जोनल कोऑर्डिनेटर अनिल यादव, स्टेट कोऑर्डिनेटर अखिलेश प्रताप सिंह, एआईसीसी मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर अर्चित सिंह एवं टेक्निकल कॉर्डिनेटर अर्श खान सहित वरिष्ठ पैनल उपस्थित रहेगा। नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में युवा, प्रतिभाशाली और वैचारिक रूप से मजबूत नेतृत्व तैयार करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यह पहल संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आशीष पाराशर/11 मई2026