क्षेत्रीय
11-May-2026
...


- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी नरसिंहपुर, (ईएमएस) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई 2026 को नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आगमन होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंगवानी में लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बैठक में कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, हैलीपेड एवं सुरक्षा व बेरीकेटिंग व्यवस्था, काष्ट व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी एवं ब्राडिंग, प्रतिभाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था, ग्रीन रुम, लोकार्पण व्हीआईपी भोजन व्यवस्था एवं परिचय पत्र शौचालय, फायर बिग्रेड, पेयजल एवं सम्पूर्ण साफ- सफाई व्यवस्था, मीडिया प्रबंधन, फूल माला व्यवस्था, मंच संचालन, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण इत्यादि के संचालन के संबंध में निर्देश दिए । ईएमएस/राहुल वासनिक/ 11 मई 2026