क्षेत्रीय
11-May-2026
...


- आदतन आरोपी है गिरफ्तार तस्कर - नो मामले है दर्ज, नेटवर्क के तार खंगाल रही पुलिस भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को लाखो की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने घेरांबदी करते हुए रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नंबर 6 किरण लांज के पास से एक संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान अखरार खान पिता मुस्तफा खान (50) निवासी बरखेडी जहागीराबाद के रुप में हुई। तलाशी लेने पर टीम को उसके कब्जे से 4 लाख कीमत का 37 ग्राम एमडी ड्रग्स रखा मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओ में मामला कायम कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की पकड़ाये गये ड्रग्स तस्कर अबरार के खिलाफ थाना अशोका गार्डन, हनुमानगंज, जहाँगीराबाद, टीला जमालपुरा और क्राइम ब्रांच में मारपीट, जुआ, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओ के 9 अपराधिक मामले दर्ज है। पकड़ाया गया आरोपी हनुमानगंज थाने में पूर्व में दर्ज एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। इस कार्यवाही को राजधानी में अब तक की बड़ी एमडी ड्रग्स जब्ती कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी ने उस आरोपी के संबध में जानकारी जुटा रही है, जिससे उसने ड्रग्स खरीदी थी। वहीं राजधानी में भी उसके नेटवर्क के तार खंगाले जा रहे है। जुनेद / 11 मई