क्षेत्रीय
11-May-2026


० कक्षा पहली से आठवीं तक श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं का होगा दाखिला धमतरी (ईएमएस)। शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी मंे कक्षा पहली से दसवीं तक की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं को निःशुल्क आवासीय शिक्षण का लाभ दिया जा रहा है। संस्था के अधीक्षक ने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं का प्रवेश प्रारंभ है। प्रवेश के लिए 6 से 14 साल तक के आयु की दिव्यांग बालिकाएं आवेदन कर सकतीं हैं। आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची, नगरनिगम या चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड लगाना होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति, जिला चिकित्सालय द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज के 10 फोटो, ब्लड ग्रुप, बैंक पासबुक, राशनकार्ड की छायाप्रति सहित पहचान का निशान और सिकलसेल अथवा अन्य कोई बीमारी हो तो उसका भी उल्लेख करना होगा। अधीक्षक ने यह भी बताया कि यदि पहले से अध्ययनरत है, तो स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल में और जिले के बाहर के टीसी में जिला शिक्षा अािकारी का प्रतिहस्ताक्षर जरूरी होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक श्रीमती उमा देवांगन मोबाईल नंबर +91-78695-82318 अथवा शाला प्रवेशांक प्रभारी बसंत कुमार साहू मोबाईल नंबर 89629-30584 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/11 मई 2026