क्षेत्रीय
11-May-2026
...


जगदलपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर लंबे समय से सक्रिय डीकेएसजेडसी कैडर की पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली पोडियम लक्ष्मी बीजापुर के उसूर निवासी ने आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान अधिकारियों ने उसे पुनर्वास सहायता राशि भी प्रदाय किया । अधिकारियों का मानना है कि माओवादी संगठन के कमजोर पड़ने और पुनर्वास योजनाओं के प्रभाव से कई सदस्य अब मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आ रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोडियम लक्ष्मी माओवादी संगठन की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) की सदस्य रही है। वह लंबे समय से छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। वहीं माओवादी संगठन की कई गतिविधियों में शामिल रही थी और सीमावर्ती इलाकों में उसकी सक्रिय भागीदारी मानी जाती थी। सुधीर जैन/चंद्राकर/11 मई 2026