राज्य
11-May-2026


आगरा (ईएमएस)। यूपी के आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव गांव बाईंखेड़ा में लापता किसान का शव 36 घंटे बाद गंगाजल पाइपलाइन के गहरे गड्ढे में दबा मिला। उसकी निर्मम हत्या की गई है। किसान के सिर, गला, पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से प्रहार किए गए हैं। डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह ने बताया कि किसान की हत्या उसके सगे छोटे भाई ने की है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने जमीन के विवाद में किसान की हत्या की है। उसके साथ और कौन शामिल था, इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। गांव बाईंखेडा निवासी 30 वर्षीय अनीत यादव उर्फ गणेशी पुत्र चंद्रपाल सिंह देर शाम घर से 500 मीटर दूर हर दिन की तरह ही खेतों पर बने पशुबाड़े पर सोने गया था। सुबह जब अनीत की पत्नी पिंकी पशुबाड़े में पशुओं को चारा डालने पहुंची तो अनीत वहां नहीं था। चारपाई के पास खून के निशान थे। खून देखकर पिंकी चीखने चिल्लाने लगी। ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर मलपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पशुबाड़े से 200 मीटर की दूरी पर खून से सने पत्थर पड़े मिले और किसान अनीत की बाइक मिली थी। वहीं पाइपलाइन के गहरे करीब 10 फुट के गड्ढे में बिस्तर में अनीत का शव पड़ा था। उसके सिर, गले, नाभि और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से प्रहार के गहरे निशान थे। बिस्तर में ही खून से सना लिपटा चाकू भी मिला है। इसी चाकू से अनीत की बेरहमी से हत्या करके शव करीब एक किलोमीटर दूर गड्ढे में दबाया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी मनीष ने बताया कि भाई अनीत से जमीन को लेकर विवाद था। मनीष ने आरोप लगाया कि अनीत जमीन हड़पना चाहता था। जितेन्द्र 11 मई 2026