- बड़ी संख्या में ठेले, काउंटर, आवागमन में बाधक वाहन, अवैध रूप से बनें चबूतरे, दीवार आदि हटाये और विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया भोपाल(ईएमएस)।नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, पान पार्लर, काउंटर, गन्ने की चरखी, अवैध बनें चबूतरे, अवैध बनीं दीवार व छप्पर तोड़ने तथा आवागमन में बाधक दो पहिया, चार पहिया वाहन, आईस्क्रीम गाड़ी, आटो वाहन को हटाया साथ ही दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ आदि पर लगीं सब्जी, टेडीवियर की दुकानों को हटाते हुए टेडीवियर, पन्नी, काउंटर आदि जप्त किये। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को लिंक रोड नंबर-2, अटल भवन निगम मुख्यालय, 1250 हास्पिटल, 06 नंबर, षिवाजी नगर चौराहा, न्यू मार्केट थाना, रंगमहल, प्रेस काम्पलेक्स, एम.पी.नगर जोन-2, सुभाष नगर, प्रभात चौराहा, मण्डी चौराहा, कोलुआ गांव, अयोध्या बायपास, अवधपुरी, बीमा हास्पिटल, इन्द्रपुरी, अशोका गार्डन, सोनिया गांधी पुलिया, पुष्पा नगर, जहांगीराबाद शब्बन चौराहा, कालीजी के मंदिर, लिली टॉकीज, करबला, नूर महल, शाहजहांनाबाद पुतलीघर, लालघाटी विजय नगर, आशाराम तिराहा, गांधी नगर नेवरी गांव आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 06 नंबर स्टॉप क्षेत्र में अवैध रूप से बनीं 01 दीवार, लिंक रोड नं. 02 में निगम मुख्यालय के सामने अवैध रूप से बनीं दुकान, अशोका गार्डन क्षेत्र एवं नूरमहल क्षेत्र में अवैध रूप से बनें 09 चबूतरे तथा सुभाष नगर क्षेत्र में अवैध रूप से बना छप्पर तोड़ा। निगम अमले ने आवागमन में बाधक वाहनों आदि को हटाने की कार्यवाही करते हुए इंद्रपुरी सर्विस रोड से 04 तीन पहिया वाहन, अशोका गार्डन सोनिया गांधी पुलिया से 05 चार पहिया वाहन, नूरमहल रोड से 02 चार पहिया वाहन, पुतलीघर ग्राउंड से 03 चार पहिया वाहन, लिली टॉकीज काली मंदिर रोड से 03 आटो, करबला क्षेत्र से 01 आईसक्रीम की गाड़ी, कोलुआ ग्राम क्षेत्र से लोहे के सरिये आदि हटाये और 02 बड़े टेडीवियर सहित 01 बोरी छोटे टेडीवियर, 02 पन्नियां, 01 काउंटर जप्त किया। हरि प्रसाद पाल /11मई, 2026