भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक समिति की सभापति श्रीमती अर्चना चिटनिस के सभापतित्व में आज विधानसभा भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों, अशोक ईश्वरदास रोहाणी,श्रीमती गायत्रीराजे पवार, सुशील कुमार तिवारी,फूलसिंह बरैया,नितेन्द्र बृजेन्द्र सिंह राठौर एवं केशव देसाई ने सहभागिता की। सभापति द्वारा समिति की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विधानसभा सचिवालय द्वारा माननीय सदस्यों को समिति की कार्यप्रणाली एवं सरकारी उपक्रमों की समीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार रामहित भी उपस्थित रहे। हरि प्रसाद पाल / 11 मई, 2026