- कई थाना इलाको में की वारदातें - खंडहरनुमा मकान और ब्रिज के नीचे शेड में छिपा कर रखे थे वाहन भोपाल/इटारसी(ईएमएस)। जीआरपी इटारसी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरों गिरोह को दबोचकर उनके कब्जे से 13 लाख 40 हजार रुपये की 16 मोटर साइकिलें बरामद की है। शातिर गिरोह पहले तो सूने स्थानो की रैकी कर वहॉ खड़ी गाड़ियों को टार्गेट करते और सीसीटीवी कैमरो से बचते हुए मास्टर चाबी से लॉक खोलकर या झटका देकर वाहन का हैंडल लाक तोड़कर पलक झपकते ही नौ-दौ ग्यारह हो जाते थे। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रोहित चौरे निवासी थाना शाहपुर जिला बैतूल ने बीती 6 मई को शिकायत करते हुए बताया की वह अपनी मोटर बाइक पार्सल आफिस के पास रेल्वे स्टेशन इटारसी पर खड़ी कर प्लेटफॉर्म नबंर 4 पर बनी स्टाल पर काम करने चला गया था। 8 मई की सुबह वापस आकर देखा तो उसकी बाइक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले जा चुका था। मामला कायम कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित की। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। - बेचने के लिये ब्रिज के नीचे शेड में छिपाकर रखी थी बाइकें सीसीटीवी से हाथ लगे सुरागो के बाद बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बाइक चोरी करने वाले दो संदेही युवको ने मालगोदाम के पास ब्रीज की टीन शेड की आड़ में कुछ मोटर साइकिलें बेचने के लिए छिपाकर रखी है। खबर मिलते ही टीम नने घेराबंदी कर दोनो संदेहियो को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उनकी पहचपान कमल बामने पिता रामदास बामने (35) निवासी बार्ड ग्राम सनखेड़ा, थाना रामपुर गुर्रा जिला नर्मदापुरम और ब्रजमोहन अहिरवार पिता शंकर लाल अहिरवार (35) निवासी ग्राम खेरी सलगेना थाना शाहगंज जिला सीहोर के रुप में हुई। - शहर के कई इलाको में दिया वाहन चोरी की वारदातो को अंजाम दोनो संदेहियो की कुंडली खंगालने पर सामने आया की उनका पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी सामने आया। वहीं पुलिस ने मौके से चार वाहनो को जप्त किया। आगे की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया की वह चारो वाहन उन दोनो ने साथ मिलकर चोरी किये है। और स्टेशन के बाहर ,बारह बंगला क्षेत्र ,बस स्टेंड तथा इटारसी बाजार आदि इलाको से कई बाइकें चोरी की है। जिन्हे बेचने के लिये पोटर खोली क्षेत्र के खंडहर मकानों में रखा हुआ है। उनकी निशानदेही पर टीम ने पोटर खोली के खंडहर पड़े क्वाटरों से 12 और मोटर साइकिलें जप्त की। वहीं मौके पर चोरी की बाइको की निगरानी करता हुआ आरोपियो का तीसरा साथी अभिषेक अहिरवार पिता दिनदयाल अहिरवार (19) निवासी नर्मदापुरम को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिये तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। जुनेद / 11 मई