राज्य
11-May-2026


* 48 किग्रा महिला वर्ग में चीनी ताइपे का दबदबा, भारत की कोमल कोहर ने जीते दो कांस्य पदक गांधीनगर (ईएमएस)| गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आज से अंतरराष्ट्रीय स्तर की ‘एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। महात्मा मंदिर में आयोजित यह प्रतियोगिता 11 मई से 17 मई 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन 48 किलोग्राम महिला वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें एशिया भर की दिग्गज वेटलिफ्टरों ने अपना दमखम दिखाया। पहले दिन चीनी ताइपे (टीपीई) की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। स्नैच वर्ग में वान लिंग फेंग ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि क्लीन एंड जर्क और ओवरऑल टोटल वर्ग में यी चेन हुआंग ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपना दबदबा कायम किया। मेजबान भारत के लिए भी दिन गौरवपूर्ण रहा। भारत की स्टार वेटलिफ्टर कोमल खोखर ने 48 किग्रा वर्ग के क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही ओवरऑल टोटल स्कोर में भी तीसरा स्थान हासिल कर भारत की झोली में दूसरा कांस्य पदक डाला। 48 किग्रा महिला वर्ग के परिणाम स्नैच स्वर्ण : वान लिंग फेंग (चीनी ताइपे) रजत : यी चेन हुआंग (चीनी ताइपे) कांस्य : रोज जीन रामोस एमिस (फिलिपींस) क्लीन एंड जर्क स्वर्ण : यी चेन हुआंग (चीनी ताइपे) रजत : वान लिंग फेंग (चीनी ताइपे) कांस्य : कोमल खोखर (भारत) कुल परिणाम स्वर्ण : यी चेन हुआंग (चीनी ताइपे) रजत : वान लिंग फेंग (चीनी ताइपे) कांस्य : कोमल खोखर (भारत) चैंपियनशिप के आगामी दिनों में विभिन्न भार वर्गों में एशिया के कई देशों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। सतीश/11 मई