क्षेत्रीय
बदलापुर, (ईएमएस)। अज्ञात चोर ने एक बंद घर से लाखों रूपये मूल्य का सोने का जेवरात चुरा लिया। मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर पश्चिम, चर्च रोड, रमेशवाडी में रहने वाले प्रणीत प्रकाश कुबल (३५) ने अपने घर में चोरी होने की शिकायत बदलापुर पश्चिम पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि १० मई को दोपहर २ बजे जब उनका घर बंद था तब किसी ने घर के बाथरूम का ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर से ६ लाख २० हजार रूपये मूल्य का सोने का जेवरात चुरा लिया। बहरहाल मामले की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक अनिल जाधव कर रहे हैं। संतोष झा- ११ मई/२०२६/ईएमएस