गूगल मीट के माध्यम से जुड़े पूर्व छात्र, महाविद्यालय की प्रगति पर हुआ विचार-विमर्श हाथरस (ईएमएस)। सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन की प्रथम बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय की प्रगति एवं पूर्व छात्रों की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास के लिए अपने सुझाव साझा किए। साथ ही कॉलेज से जुड़ी पुरानी यादों को भी एक-दूसरे के साथ साझा किया गया, जिससे बैठक का माहौल भावुक और आत्मीय बना रहा। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. साहब सिंह, देवेंद्र कुमार, पूजा चौधरी, नीरज चक्रपाणि सहित एलुमिनाई एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 11 मई 2026