क्षेत्रीय
11-May-2026


*फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सरसों चोरी करने की घटना को दिया था अंजाम सिरोंज (ईएमएस)। दिनांक 08.05.2026 को फरियादी वीरेन्द्र पिता शांतिलाल जैन निवासी कस्टम पथ सिरोंज द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एक ट्रक चालक द्वारा फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर धोखाधड़ीपूर्वक लगभग 297 क्विंटल सरसों, जिसकी कीमत करीब 21.65 लाख रुपये थी, लेकर फरार हो गया। उक्त शिकायत पर थाना सिरोंज में अपराध क्रमांक 207/2026 धारा 318(4), 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *पुलिस की त्वरित कार्रवाई: प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चोबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिरोंज श्रीमती सोनू डावर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सिरोंज विमलेश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्य एवं लगभग 122 सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। *गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी: 👉गजराज धाकड़ पिता उमराव धाकड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नहरखेड़ा, जिला श्योपुर (वाहन मालिक) कल्लू उर्फ संजू पिता संतराम परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी बड़ौदाकला, जिला श्योपुर (ट्रक चालक) शामिल हैं। *कुल जप्त मशरूका की जानकारी: पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 338 बोरा (297 क्विंटल सरसों) एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक MP33H7550 जप्त किया गया। जप्त मशरूका एवं वाहन की कुल कीमत करीब 72 लाख रुपये है। *सराहनीय भूमिका: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश राय, सउनि हरीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तोमर, आरक्षक शशांक पाठक एवं आरक्षक रूपेश (सायबर सेल) की विशेष सराहनीय भूमिका रही। ईएमएस / 11 मई 2026