भिंड ( ईएमएस ) मेहगांव-मौ मुख्य मार्ग पर दंदरौआ धाम गेट नंबर-1 के पास मंगलवार तड़के सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मेहगांव थाना पुलिस के अनुसार , मौ क्षेत्र से पांच लोग एक लोडिंग वाहन में सवार होकर दंदरौआ की ओर जा रहे थे। वाहन में एक भैंस भी लदी हुई थी। मेहगांव-मौ मुख्य मार्ग पर दंदरौआ धाम गेट नंबर-1 के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय प्रीतम मांझी, उनके पुत्र सुनील मांझी (दोनों निवासी ग्राम छोली, जिला ग्वालियर) और उपेंद्र राणा (निवासी लखनौती, डबरा जिला ग्वालियर) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है |