क्षेत्रीय
12-May-2026
...


बीजापुर (ईएमएस)। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां बस्तर फाइटर के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृत जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जवान ने बीजापुर कोतवाली थाना के सामने अचानक अपनी सर्विस रायफल से खुद पर फायर कर लिया। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हथियार जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जवान द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों व साथियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। - (ईएमएस) 12 मई 2026