- घायल हिरण के बच्चे को, डायल-112 जवानों ने सुरक्षित किया वन विभाग के सुपुर्द। गुना (ईएमएस)।जिले थाना आरोन क्षेत्र में ग्राम चितावर में कुत्ते के काटने से एक हिरण का बच्चा घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11/05/2026 को दोपहर 01 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल आरोन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक जितेंद्र यादव एवं पायलेट विजय रघुवंशी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि चितावर गाँव में जंगल से अपने झुण्ड से बिछड़ कर एक हिरण का बच्चा आ गया था जो कुत्ते के काटने से घायल हो गया है। डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हिरण के बच्चे को सुरक्षित एफ आर व्ही वाहन की मदद से ईलाज व संरक्षण हेतु वन केंद्र आरोन में वन अधिकारी को सुपुर्द किया गया, जहाँ घायल हिरण के बच्चे का उपचार किया जा रहा है। - सीताराम नाटानी