- विवाद के बाद रात में आमना सामना होने पर उतार दिया मौत के घाट - तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। शहर के छोला मंदिर थाना इलाके के रासलाखेड़ी राम मंदिर के पास एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद के दौरान मृतक बीच बचाव करने पहुचां था। आरोपियो ने उसे घेरकर पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार रात की थी, घायल युवक को नाजूक हालत में इलाज के लिये अस्पताल पहुचायां गया था, जहॉ अगले दिन तड़के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रासलाखेड़ी निवासी 20 वर्षीय अजय लोधी निजी काम करता था। रविवार शाम करीब साढ़े बात बजे उसके चचेरे भाई नितिन लोधी की बाइक राम मंदिर के पास एक नाबालिग से टकरा गई थी। नाबालिग सबरी नगर में आयोजित माता पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बाइक टकराने के विवाद में नाबालिग के साथ मौजूद दीपक ठाकुर और उसके साथियों ने नितिन से झगड़ा करना शुरु कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर अजय लोधी मौके पर पहुंचा और जैसै-तैसे बीच-बचाव किया। इस दौरान आरोपी दीपक ने उसे देख लेने की धमकी दी। विवाद के थोड़ी देर बाद ही रासलाखेड़ी इलाके में ही दोनों पक्षो का आमना-सामना हो गया। बाइक टकराने को लेकर हुए झगड़े की बात पर फिर विवाद हुआ और दोनों ओर से मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दीपक ठाकुर ने साथियों के साथ मिलकर अजय लोधी पर चाकू से वार कर दिये। चाकू का घातक वाहर अजय के पेट में लगा, जिससे उसका पेट फट गया और उसकी आंते बाहर आ गई। मोहल्ले के लोगो ने उसे फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल पहुचांया, जहां कुछ घंटे चले इलाज के बाद मंगलवार अलसुबह के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला कायम किया था। घायल अजय की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाते हुए हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जुनेद / 11 मई