राष्ट्रीय
12-May-2026
...


-राधन ने दावा किया था विजय की कुंडली में सुनामी लाने वाले योग हैं चेन्नई,(ईएमएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ज्योतिषी राधन पंडित ने टीवीके की जीत की भविष्यवाणी की थी। अब सीएम की शपथ लेने और विधानसभा में बहुमत हासिल करने से पहले थलपति विजय ने उन्हें सीएमओ में एंट्री दी है। सीएम विजय ने उन्हें सीएमओ में ओएसडी बनाया है। राधन पंडित पहले जयललिता के स्पिरिचुअल मेंटर रह चुके हैं। तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके की जीत के बाद राधन पंडित विजय से मिलने पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राधन पंडित वैसे तो सेलिब्रिटी ज्योतिषी हैं लेकिन तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) की प्रचंड जीत की सटीक भविष्यवाणी करने के बाद चर्चा में आए। उन्होंने पहले ही दावा किया था कि विजय की कुंडली में सुनामी लाने वाले योग हैं और वे भारी बहुमत से जीतेंगे। इसके अलावा उन्होंने एम के स्टालिन के कठिन समय और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन के राजनीतिक उत्थान के बारे में भी भविष्यवाणियां की थीं। राधन पंडित को ज्योतिष शास्त्र में 40 से ज्यादा सालों का अनुभव है। उन्हें तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व सीएम जे. जयललिता का आध्यात्मिक गुरु और सलाहकार भी माना जाता है। उन्होंने यह विश्लेषण भी किया था कि विजय की पार्टी का नाम और उनकी जन्मतिथि का संयोग उनकी सफलता का एक बड़ा कारण है। विजय को बतौर सीएम 13 मई को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करना है। यह उनके लिए बड़ा टेस्ट माना जा रहा है। विजय ने राज्यपाल के सामने 121 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। सिराज/ईएमएस 12मई26