क्षेत्रीय
श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर गर्मियों के दौरान पक्षियों को दाना पानी की आसान उपलब्धता के उद्देश्य से शुरू किये गये दाना-पानी अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सकोरे लगाये जाने का क्रम जारी है। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण राकेश गुप्ता के निर्देशन में जन जातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावासों, आश्रमों एवं स्कूलों में दाना पानी अभियान के तहत सकोरे लगाये जा रहे है। इसी क्रम में शासकीय आदर्श आवासीय विद्यालय ढेगदा परिसर, कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा तथा शासकीय हाईस्कूल जाखदा में पक्षियों के लिए दाने एवं पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे टांके गये है।