ग्वालियर ( ईएमएस ) | पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सिगौरा रोड पर बीती रात ड्यूटी से वापस लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने सुबह पांच बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हिट एंड रन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। किशनवाग निवासी 46 वर्षीय अनवर खान पुत्र जुम्मन खान प्रइवेट जॉब करता है। रविवार को भी वह नौकरी पर आया था और वहां से ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहा था। अभी वह सिगौरा रोड पर पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रही लोडिग क्रमांक एमपी 07 एजी 3137 के चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।