जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थाना अतंर्गत मांडवा बस्ती रामपुर में एक युवक ने समझाने आए अपने ससुराल वालों पर जानलेवा हमला किया| इस हमले में युवक का साला घायल हो गया| घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया| गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडवा बस्ती रामपुर निवासी 30 वर्षीय श्रीमति सिदराग्यास अंसारी के साथ उसका पति आजाद हुसैन अक्सर विवाद करता था| दो तीन दिन से घर में राशन व सब्जी लेकर नहीं आ रहा था| खाने के लिए कुछ नहीं था, लिहाजा श्रीमति सिदराग्यास ने फोन करके अपनी मां को जानकारी दी उसके बाद रात 11.30 बजे उसका भाई आमिर अंसारी, भाभी अमरीन बेगम और मां नाजरा बेगम कार से उसके घर पहुंचे और पति व उसके ससुराल वालों को समझाने लगे| इसी दौरान पति आजाद हुसैन सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और अपने साले आमिर को मार दिया, ससुर सज्जाद हुसैन गालीगलौज करते हुए तलवार से आमिर पर हमला कर दिया| बीच बचाव करने आए सास और सरहज के साथ धक्का मुक्की की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 12 मई 2026