जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थाना अतंर्गत पांडुताल के पास वॉकिंग कर रहे एक युवक से दो बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया| गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंसासुर रोड शनि मंदिर के पीछे आजाद चौक रामपुर निवासी 17 वर्षीय शौर्य पटेल गत शाम लगभग 5.30 बजे वॉकिंग करने पांडुताल ग्राउंड से वापस घर आ रहा था तभी पांडुताल के पहले कृष्णा उर्फ केशू बेन ने उसे बुलाया और उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, मना करने पर गालीगलौज कर चाकू से हमलाकर कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 119(1), 351(3), बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 12 मई 2026/ 05.42