क्षेत्रीय
12-May-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आज श्योपुर की जीवन रेखा सीप नदी पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के केंद्र बंजारा डेम पर स्वछता हेतु श्रमदान का आयोजन रखा गया। नगर पालिका श्योपुर के तत्वाधान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, जन प्रतिनिधि एवं नगर पालिका परिषद श्योपुर के अधिकारी एवं कर्मचारीयो ने श्रमदान कर बंजारा डेम पर सफाई की।