क्षेत्रीय
12-May-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के माध्यम से नालों की साफ-सफाई कर पानी के निकासी की व्यवस्था को सुगम बनाया जायें, ग्राम इच्छापुरा निवासी श्री जुगराज सुमन द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत आवेदन के क्रम में उक्त कार्यवाही सभी ग्रामों में किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि वर्षाकाल के दृष्टिगत रखते हुए समय पूर्व ग्रामों में स्थित नालों की साफ-सफाई का कार्य पंचायतों के माध्यम से कराया जायें, जिससे पानी की निकासी सुगमतापूर्वक हो सकें। जुगराज सुमन द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि इच्छापुरा के सर्वे नंबर 76 स्थित शासकीय भूमि के नाले पर की साफ-सफाई नही होने से नाला अवरूद्ध होता जा रहा है और बारिश के दौरान खेतो का पानी नही निकल पाता है, जिससे जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान कुल 212 आवेदन प्राप्त हुए। - श्यामपुर से घूघस तक कैनाल रोड निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत घूघस के ग्रामवासियों श्री केदार सिंह, श्री सुभाष, श्री भारत, श्री अजीत, श्री जयराम आदि के द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर ईई पीडब्ल्यूडी श्री पुष्कल प्रताप सिंह को सडक निर्माण कराये जाने हेतु विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार करने और उनके माध्यम से भोपाल भेजने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर मांग की थी कि श्योपुर से श्यामपुर तक कैनाल रोड का निर्माण हो चुका है, श्यामपुर से घूघस तक रोड निर्माण होने से ग्राम बडापुरा, केवल का पुरा, मांगरोल का पुरा, राठौरपुरा, माता का पुरा, दीनबंधु का पुरा आदि के ग्रामीणों को सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी। हितग्राहियों को मिलेगा संबल योजना का लाभ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्राम बगवाज निवासी श्री शाकीब अली के आवेदन परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत चार लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत होकर ईपीओ जारी हो चुका है तथा शीघ्र ही बैंक खाते के माध्यम से राशि प्राप्त होगी। श्री शाकीब अली द्वारा अपने पिता स्व. श्री साजिद अली की दुर्घटना में मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि प्रदान किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी प्रकार ग्राम जमूदी निवासी श्री पातीराम कुशवाह को उनके आवेदन का निराकरण करते हुए जानकारी दी गई कि उनकी पत्नि स्व. श्रीमती रामा बाई की करंट लग जाने से हुई मृत्यु के प्रकरण में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत होकर ईपीओ जारी हो गया है तथा बैंक खाते के माध्यम से जल्द ही राशि प्राप्त होगी। ग्राम सुबकरा निवासी श्रीमती रमला बाई आदिवासी के आवेदन का निराकरण करते हुए निर्देश दिये कि पति स्व. श्री कल्याण आदिवासी की सामान्य मृत्यु पर संबल योजना से संबंधित प्रकरण को अपील में लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। ग्राम लीलधा निवासी श्रीमती शशिकला जाटव एवं ग्राम बडौदा निवासी श्रीमती विमला रजक को उक्त योजना के तहत प्रस्तुत आवेदन पर परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि योजना के तहत राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी गई थी, लेकिन हितग्राही का खाता अनपयुक्त होने से राशि का ट्रांसफर फेल हो गया है। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दोनो आवेदको को अवगत कराया गया कि वे नियमित खाता जो किसी बैंक शाखा में संचालित है, उसकी जानकारी श्रम विभाग को प्रदान करें, जिससे राशि का ट्रांसफर कराया जायेगा। पीएम किसान सम्मान निधि में लाभ प्रदान करने के निर्देश कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान श्री बालाराम बैरवा जाटखेडा, श्री सूरजमल गुर्जर कलोनी, श्री विनोद कुमार चक पडास्लिया, श्री रामहेत मीणा जैनी, श्री भैरूलाल मूंडला, श्री इंद्र कुमार बैरवा बनडी आदि के पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार लाभ प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये। करंट से भैस की मृत्यु मामले में मुआवजा देने के निर्देश कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने पदम सिंह बंजारा निवासी श्री बलावनी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर एमपीईबी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि करंट से दो भैसो की मृत्यु के संबंध में पात्रता परीक्षण उपरांत प्रकरण तैयार कर मुआवजा राशि प्रदान की जायें। इसी प्रकार उन्होंने ग्राम हनुमानखेडा में पेयजल समस्या के निराकरण के संबंध में पीएचई अधिकारियों को निर्देशित किया गया।