क्षेत्रीय
12-May-2026


रांची(ईएमएस)।सीआइआइ फाउंडेशन ने नयी दिल्ली में एनुअल बिजनेस समिट 2026 का आयोजन किया।झारखंड की पुष्पा उरांव और बिहार की कंचन झा को महिला नेतृत्व और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दोनों को सीआईआई फाउंडेशन वुमन एक्सेंपलर अवार्ड 2026 के तहत सम्मानित किया। 340 से अधिक नामांकनों में से चयनित चार विजेताओं में शामिल पुष्पा उरांव को माइक्रो-इंटरप्राइज श्रेणी में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान मिला।लोहरदगा की रहने वाली पुष्पा उरांव ने स्वयं सहायता समूह से अपनी यात्रा शुरू की थी।आज उनके प्रयासों से 275 स्वयं सहायता समूह मजबूत हुए हैं। इनसे 3,500 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। कर्मवीर सिंह/12मई/26