अहमदाबाद (ईएमएस)| अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर 12 मई 2026 को मंडलीय रेलवे अस्पताल, साबरमती में सर्वोदय ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानुमति शेखर, सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नर्सिंग स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। रक्तदान शिविर को अस्पताल कर्मचारियों एवं रक्तदाताओं से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद प्राप्त हुआ। शिविर के दौरान कुल 43 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक एकत्रित किया गया। समारोह के दौरान शीघ्र सेवानिवृत्त होने जा रही श्रीमती मिनाक्षी परमार एवं श्रीमती शर्मिष्ठा को अस्पताल में उनकी समर्पित सेवाओं एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए “बेस्ट नर्स” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस समारोह में मंडलीय रेलवे अस्पताल, साबरमती के सभी नर्सिंग कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। पुरस्कारों का वितरण सहायक नर्सिंग अधिकारी जेबा रहमान शेख द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम नर्सिंग स्टाफ के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान, टीम भावना एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सतीश/12 मई