राज्य
12-May-2026


मथुरा (ईएमएस)। यूपी के मथुरा स्थित जमुनापार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद के कारण एक किशोरी ने मंगलवार सुबह पुल से यमुना में छलांग लगा दी। आनन-फानन मौजूद गोताखोरों ने किशोरी को बचाने के लिए उसका निकाला, लेकिन तब उसकी मौत हो गई। वहीं दोपहर में एक युवक भी यमुना में कूद गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीनगर क्षेत्र के डेगरा निवासी खुशी को उनके चाचा ने किसी बात पर पीट दिया था। जिससे नाराज होकर खुशी ने मंगलवार सुबह यमुना में छलांग लगा दी। एक ही दिन में दो अलग-अलग समय में हुई घटना से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर घाट पहुंचे खुशी के परिजन रोने-बिलखने लगे। फिलहाल पुलिस ने किशोरी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस विभिन्न थानों से मदद ले रही है। जितेन्द्र 12 मई 2026