दमोह (ईएमएस)। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर की सामाजिक संस्था लीनेस क्लब की सदस्य तनु सुरेखा द्वारा बस स्टैण्ड के पास बाईपास रोड में एक निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इस प्याऊ में राहगीरों एवं आम नागरिकों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा ळें प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां रुककर पानी पी रहे हैं और गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में इस प्रकार की व्यवस्था मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्याऊ संचालक एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियंका सुरेखा ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है, जो पूरे गर्मी सीजन तक जारी रहेगी। साथ ही लोगों से पानी बचाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई। अध्यक्ष रजनी खरे ने बताया कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है निरूशुल्क प्याऊ मानव सेवा का सच्चा प्रतीक है डायरेक्टर रोजी बग्गा ने कहा कि जहाँ जल सेवा होती है वहाँ सच्ची मानवता दिखाई देती है एक घूँट पानी कई दुआओं का कारण बनती है पूर्व अध्यक्ष स्मृति खरे ने कहा कि निरू शुल्क प्याऊ समाज में सेवा ओर सद्भाव का संदेश देता है सेवा बही जो जरूरतमंदों के काम आए इस अवसर पर सचिव ज्योति चिले कोषाध्यक्ष माया यादव ज्योति सचदेव रिम्मी जुनेजा राखी चोपड़ा आदि की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में क्लब की अन्य सदस्याओं की भी सराहनीय उपस्थिति रही तथा सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया। संस्था द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाने की बात कही गई। ईएमएस/मोहने/ 12 मई 2026