क्षेत्रीय
12-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष में निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुरूप हर हाल में राजस्व वसूली करें तथा 100 प्रतिशत सभी के ट्रेड लाइसेंस रिन्यू तो करायें, साथ ही नये ट्रेड लाइसेंस भी बनायें। बैठक में उपायुक्त राजस्व सुनील चौहान, नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया, कार्यालय अधीक्षक राजस्व प्रमेन्द्र जादौन एवं राजस्व कर संग्रहक उपस्थित रहे। निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बकाया राजस्व वसूली 100 प्रतिशत करना ही है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष के राजस्व की वसूली भी करना है। बैठक में ट्रेड लाइसेंस की समीक्षा के दौरान कम ट्रेड लाइसेंस बने होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित कर ट्रेड लाइसेंस बनाने के साथ ही पुराने ट्रेड लाइसेंस को रिन्यूअल भी करें।