क्षेत्रीय
12-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। शहर के डीआरपी लाइन के सामने मंगलवार सुबह उस वक्त गहमागहमी का माहौल हो गया, जब कुछ युवक आपस में झगडऩे लगे। गाली-गलौच, मारपीट के बाद नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। यह विवाद एक निजी अस्पताल में कार्यरत युवती को अस्पताल के ही युवक द्वारा फोन लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते हुए। युवती के दोस्त ने फोन लगाने से नाराज होकर अस्पताल कर्मी से विवाद के बाद चाकू से वार कर दिया, जिसे, जिससे निजी अस्पताल कर्मचारी को गम्भीर चोंटे आई है। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर जैतापुर थाने से पहुंची पुलिस ने घायल से पूछताछ कर जांच शुरू की है। जैतापुर थाने से मिली जानकारी अनुसार नरेंद्र सोलंकी निजी अस्पताल में काम करता है। नरेंद्र ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसने कुछ दिन पहले अस्पताल में कार्यरत युवती फोन लगाया था। फोन युवती के दोस्त ने अटंट किया और फोन लगाने की बात पर नाराज होकर विवाद करने लगा। पिछले चार दिनों से इनके बीच मोबाइल पर कहासूनी हो रही थी। मंगलवार को युवती के दोस्त ने नरेंद्र को डीआरपी लाईन के सामने बुलाया। यहां कहासूनी के बाद युवती के दोस्त विक्की उर्फ गब्बर ने नरेंद्र पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर दिया। इस हमले में नरेंद्र को हल्की चोंटे आई है। पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ईएमएस/नाजिम शेख/ 12 मई 2026